बाइक और टेंपो की भिड़ंत में बच्चा सहित तीन की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बाइक और टेंपो की भिड़ंत में बच्चा सहित तीन की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जवां थाना क्षेत्र के गांव सुड़ियाल में रविवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। यहां टेंपो व बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे व महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हैं। जिन्हें जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। एक युवक की पहचान हो गई है। महिला व बच्चे की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस नई जानकारी देते हुए बताया कि डिबाई की तरफ से टेंपो सवारी लेकर अलीगढ़ की तरफ आ रहा था। रविवार दोपहर गांव सुड़ियाल के पास टेंपो की बाइक से भिड़ंत हो गई। आनन-फानन पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को जेएन मेडिकल कालेज में भिजवाया, जहां मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनमे युवक की पहचान बुलंदशहर के छतारी के गांधीनगर निवासी 23 वर्षीय आशिक के रूप में हुई है। जबकि 30 वर्षीय महिला व बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके अलावा थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के याकूतपुर निवासी पवन, कुंवर नगर निवासी प्रदीप व शिवम की हालत गंभीर है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि एक युवक की शिनाख्त हो गई है। उसके परिजनों को सूचना दे दी है। महिला व बच्चे की शिनाख्त की जा रही है। हादसा कैसे हुआ और किस वाहन पर कौन लोग सवार थे, इसकी भी जानकारी की जा रही है। घायलों के परिजन भी आ रहे हैं। पुलिस बच्चे और महिला की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks