
एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार दाखिल करेंगे नामांकन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एमएलसी चुनाव को लेकर नामांकन की कल आखिरी तारीख है। चुनाव आयोग ने एमएलसी चुनाव के कार्यक्रम में संशोधन कर दिया था। एमएलसी चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों के पास केवल सोमवार का दिन नामांकन को बचा है। अभी तक अलीगढ़ से किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। कलक्ट्रेट में सोमवार को नामांकन दाखिल करने वालों की भीड़ रहेगी। इसको लेकर कलक्ट्रेट में सख्ती रहेगी। बैरीकेडिंग के साथ सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं,अलीगढ़-हाथरस की संयुक्त सीट के लिए एमएलसी का चुनाव प्रस्तावित है। कुल 36 सीटों पर चुनाव होना है। इसमें अलीगढ़-हाथरस स्थानीय प्राधिकारी की सीट भी शामिल है। दोनों जिलों के 3533 मतदाता इसके लिए मतदान करेंगे। इनमें अलीगढ़ के 2310 व हाथरस के 1223 मतदाता शामिल हैं। होली को लेकर लगातार तीन दिन अवकाश होने के कारण अब नामांकन केवल 21 मार्च को ही होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जिलाधिकारी के न्यायालय में नामांकन होगा। नामांकन कक्ष में केवल तीन लोगों को जाने की अनुमति होगी।,अलीगढ़-हाथरस संयुक्त सीट के लिए 15 लोगों ने नामांकन खरीदा है। भाजपा ने जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने जसवंत सिंह को उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है।वही पूर्व में एमएलसी रहे सुनील सिंह भी नामंकन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में करेंगे।