
होली पर ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली मिलने पर जनपद वासियों का प्रदेश शासन का धन्यवाद, श्री कांत शर्मा को पुनः ऊर्जा मंत्री बनाए जाने का सुझाव
जनपद कासगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में होली के पर्व पर पहली बार 24 घंटे बिजली सप्लाई से लोगों ने बड़ी राहत महसूस करते हुए प्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है बुद्धि जीवी विचार परिषद् (रजि०) की ओर से श्याम वीर यादव, करणी सेना के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बृज भानु सिंह यदुवंशी, अलीपुर के ओम वीर, नरौली के चतुर गोस्वामी, वजीर पुर के पूर्व प्रधान मुन्ना लाल, समस्त पुर तराई की सरोज मिश्रा, अहरौली की मंजू, ममता, ढिलावली के रोशन सहित बडी़ संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों ने सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है और इस राष्ट्रीय मीडिया के माध्यम से शासन को सुझाव दिया है कि ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा के कार्य काल में विद्युत विभाग में गुणवत्ता पूर्ण, गुणात्मक सुधार हुआ उनके आधीन 1912 न. को काफी सक्रिय रखा गया जिसके कारण उदासीन स्थानीय विद्युत विभाग द्वारा जनशिकायतों की अनदेखी पर कडा़ नोटिस लिया जाता रहा जिससे जनता को काफी राहत महसूस हुई अत: उनको पुनः ऊर्जा मंत्री का कार्य भार सौपे जाने की जरूरत है!
बाइक सवार नवयुवकों के पेड़ से टकरा कर हुई मोत से पूरा मोहल्ला शोक मग्न, होली के रंग में भंग, सूत्रों के अनुसार 20 वर्षीय नीरज पुत्र राकेश और रामू पुत्र हरदत्त नि. मो. भीमनगर सहावर गेट होली की मस्ती में अपनी रिश्ते दारी में जा रहे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया जहाँ उसकी भी मौत हो गई!