
आशू यादव को दी गयी एमएलसी की टिकिट से बदलेगी तीन जिलों की सियासी तस्वीर ——————– राजू आर्या एटा ! भारतीय किसान यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष राजू आर्या ने विधान परिषद् की रिक्त सीटों के निर्वाचन में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित किऐ गऐ उम्मीदवारों के चयन में एटा मथुरा मैनपुरी की दो सीटों में से एक सीट पर विधान परिषद् के पूर्व सभापति श्री रमेश बाबू यादव के सुपुत्र आशीष यादव आशू पूर्व विधायक की टिकिट फायनल कर तीन जिलों के राजनैतिक सियासी समीकरणों में नेहले पे देहला मारकर ऐसा दांव चला है जिससे विपक्षी शीर्ष नेतृत्व औधें मुंह गिर पडा है ! किसान नेता राजू आर्या ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हुऐ कहा कि आशीष यादव आशू एवं ठा. ओमप्रकाश सिहं की विधान परिषद् में रिकार्डतोड जीत एक स्वर्णिम इतिहास लिखकर विपक्षी दलों को मिट्टी के रेत में दफन करेगी तो वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में इन तीन जिलों के अन्दर विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार ढूंढने के लिए मोमबत्ती की रोशनी का सहारा लेना पडेगा ! राजू आर्या ने अपने हजारों समर्थकों से आशू यादव के नामाकंन मे पहुंचनेकी अपील की है !