पक्षों में फायरिंग तथा झगडे की घटना में वांछित दोनों पक्षों के 4 अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह कारतूस सहित गिरफ्तार।

एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा ग्राम नगला मनिका में हुई दो पक्षों में फायरिंग तथा झगडे की घटना में वांछित दोनों पक्षों के 4 अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह कारतूस सहित गिरफ्तार। *घटना-* दिनांक 19.03.2022 को वादी सचिन कुमार पुत्र श्री गन्दर्भपाल सिंह निवासी न0 मनिका थाना जैथरा एटा ने थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी कि आज दिनांक 19/3/2022 समय सुबह 9 बजे गाँव के ही सत्यपाल पुत्र मदन लाल , जुगेन्द्र सिंह पुत्र विशुनदयाल , ओमवीर पुत्र विशुनदयाल , विनोद कुमार , सुवोध पुत्र गण जुगेन्द्र सिंह अरवेश पुत्र विजय सिंह , जगवेन्द्र सिंह पुत्र मुलायम सिंह , सचिन कुमार , अवनीश कुमार पुत्र गन जगवेन्द्र सिंह , दस बारह लोग अज्ञात ने वादी घर पर आकर वादी व उसके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसका विरोध किया तो जगवेन्द्र व अवनीश व सचिन ने जान से मारने की नियत से तमन्चे व बन्दूक से फायर करना शुरू कर दिया शोर सुनकर गाँव के लोग मौके पर आ गये तो वो लोग गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये इसी झगडे को लेकर दूसरे पक्ष की वादिया सत्यवती देवी पत्नी जगवेन्द्र निवासी नगला मनिका थाना जैथरा जनपद एटा ने भी इस आशय की सूचना दी कि आज दिनांक 19.3.22 को समय लगभग 9.15 बजे संजेश , बबलू , सचिन पुत्रगण गन्दर्भ सिंह तथा रामकिशोर, श्यामबाबू , छविराम , सतेन्द्र पुत्रगण मेगनाथ सिंह व रंजीत, सुरजीत पुत्रगण रामकिशोर, गोपाल पुत्र स्वदेश व आकाश व विकाश पुत्रगण रवेन्द्र व 5-6 लोग अज्ञात वादिया के घर आकर उससे व उसके पति के साथ मारपीट शुरु कर दी जिसका विरोध किया तो उक्त लोगों द्वारा हम लोगों के ऊपर जान से मरने की नियत से अपने हाथो में लिये अवैध तमन्चे से फायर किये जिससे हम लोग बाल बाल बच गये। इन दोनों सूचनाओं पर थाना जैथरा पर क्रमशः मु0अ0स0 80/2022 धारा 147, 148,‌ 149, 452, 323,‌ 307, 504, 506 भादंवि व मु0अ0स0 83/2022 धारा 147, 148, 149, 452,‌ 323, 307 भादंवि पंजीकृत किये गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया, जैथरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 19.03.2022 को ही उपरोक्त मुकदमों से सम्बन्धित 4 अभियुक्तगणों को मय अवैध असलाह व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-

  1. अवनीश पुत्र जगवेन्द्र निवासी नगला मनिका थाना जैथरा जनपद एटा
  2. सचिन पुत्र जगवेन्द्र निवासी नगला मनिका थाना जैथरा जनपद एटा
  3. जगवेन्द्र पुत्र मुलायम सिंह निवासी नगला मनिका थाना जैथरा जनपद एटा
  4. सचिन पुत्र गन्द्रपाल उर्फ गन्दर्भ सिंह निवासी नगला मनिका थाना जैथरा जनपद एटा

पंजीकृत मुकदमों का विवरण

  1. मु0अ0स0 80/2022 धारा 147/148/149/452/323/307/504/506 आईपीसी थाना जैथरा जनपद एटा
    2.मु0अ0स0 81/22 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा जनपद एटा
    3.मु0अ0सं0 82/22 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा जनपद एटा
    4.मु0अ0स0 83/2022 धारा 147/148/149/452/323/307 आईपीसी थाना जैथऱा जनपद एटा

बरामदगी का विवरण-

  1. एक अवैध तंमचा 315 बोर व दो खोखा कारतूस 315 बोर ( अभियुक्त अवनीश उपरोक्त से )
  2. एक अवैध बन्दूक 12 बोर व एक खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस 12 बोर ( अभियुक्त सचिन पुत्र जगवेन्द्र उपरोक्त से )

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

  1. उ0नि0 सन्दीप कुमार राणा थाना जैथरा जनपद एटा
  2. का0 677 अजीत कुमार थाना जैथरा जनपद एटा
    3.का0 798 शैलेन्द्र कुमार थाना जैथरा जनपद एटा
    4.रि0का0 विपिन भाटी थाना जैथरा जनपद एटा
    5.. रि0 का0 मोनू थाना जैथरा जनपद एटा
  3. रि0 का0 रोहित थाना जैथरा जनपद एटा
  4. का0 1287 सतेन्द्र कुमार थाना जैथरा जनपद एटा
  5. चा0 का0 देवेन्द्र भारद्वाज थाना जैथऱा जनपद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks