इटावा:-

सपा मुखिया अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, पुएव सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव समेत परिवार कई सदस्य मंच पर मौजूद हैं।
सपा परिवार में विघटन के बाद पहला मौका है जब सपा के सभी दिग्गज नेता एक मंच पर आए है।
अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद सभी से मिलकर होली की बधाई दी।
शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव के पैर छूकर के आशीर्वाद लिया।
होली मिलन समारोह में पहुंचे मुलायम सिंह यादव.
मुलायम सिंह यादव ने सभी को होली की बधाई दी.
मुलायम सिंह यादव ने समर्थकों का अभिवादन किया.
होली मिलन समारोह के मंच पर एक साथ सैफई परिवार.
अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव मौजूद…