
एटा।थाना कोतवाली नगर एटा पुलिस को मिली सफलता, दिनांक 01.03.2022 को जूता व्यवसाई अवरार हुसैन की हत्या में संलिप्त अभियुक्त व घटना में प्रयुक्त मो०सा० सहित गिरफ्तार
घटना क्रम
दिनांक 01.03.2022 को रात्रि करीब 08.00 बजे व्यवसायी अवरार हुसैन की घर जाते समय अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा नगला पोता माल गोदाम रोड थाना कोतवाली नगर एटा पर गोली मारकर हत्या किये जाने के सम्बन्ध में दिनांक 02.03.2022 को के मृतक के भाई श्री जियाउल हुसैन पुत्र इन्तजार हुसैन निवासी नगला पोता लाल कोठी थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु.अ.स.120/2022 धारा 302 भा.द.वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना में संकलित साक्ष्य के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्त परवेज आलम पुत्र बख्शुद्दीन सैफी निवासी नगला पोता थाना कोतवाली नगर एटा को दिनांक 05.03.2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा शेष अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
अभियुक्त गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के द्वारा घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए घटना में अन्य अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में विवेचना से संकलित साक्ष्य से घटना में अभियुक्त अजय यादव पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी शान्ति नगर थाना कोतवाली नगर एटा व सादिक पुत्र रसीद अहमद निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात एटा तथा तालिब पुत्र रहीश अहमद निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात एटा के नाम प्रकाश में आये तथा संकलित साक्ष्य से मुकदमा उपरोक्त को धारा 302/34/120बी भादिव0 में परिवर्तित किया गया। घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त तालिब पुत्र रहीश अहमद निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात एटा को घटना में प्रयुक्त बुलैट मोटर साइकिल सहित दिनांक 18.03.2022 को समय सुबह करीब 09.25 बजे रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
महत्व पूर्ण तथ्य:-
- गिरफ्तार अभियुक्त परवेज आलम मृतक अवरार हुसैन की बहिन इमरा से प्यार करता था तथा उसी से शादी करना चाहता था।
- मृतक अवरार द्वारा अपनी बहिन इमरा की शादी बिल्सी बदायू में तय कर दी थी जो दिनांक 07.03.2022 को नियत थी। यह जानकारी परवेज आलम को होने पर परवेज किसी हालत में इमरा की शादी किसी अन्य से नहीं होने देना चाहता था।
- अवरार हुसैन परवेज और इमरा की शादी में बाधा बना हुआ था। इसलिए परवेज आलम ने इमरा से शादी करने के लिए अजय यादव पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी शान्ति नगर थाना कोतवाली नगर एटा, सादिक पुत्र रसीद अहमद निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात एटा व तालिब पुत्र रहीश अहमद निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात एटा को अवरार हुसैन की हत्या करने के लिए 2.5 लाख रुपये सुपारी दी थी।
- परवेज ने अवरार हुसैन के दुकान से घर जाने वाले रास्तो को अजय यादव, सादिक व तालिब को घटना के दो दिन पहले ही दिखा दिया था तथा 2.5 लाख रुपये को दो शिफ्टो में देना तय हुआ था।
- दिनांक 01.03.2022 को परवेज, सादिक, अजय यादव व तालिब सभी चारो ने योजना बद्ध तरीके से असरौली में एकत्रित होकर चौथा मील के पास शराब पी और समय करीब 07.30 बजे मृतक अवरार हुसैन की तालिब ने दुकान के बाहर रोड के दूसरी तरफ से रैकी की।
- अबरार के दुकान बन्द कर घर जाते समय एक मोटर साइकिल पर अजय यादव सादिक व परवेज तथा दूसरी मोटर साइकिल बुलैट पर तालिब पीछे पीछे रैकी कर परवेज को लोकेशन देता रहा माल गोदाम रोड पर योजना बद्ध तरीके से अवरार हुसैन की मोटर साइकिल के बराबर आकर परवेज आलम ने अवरार हुसैन की गोली मारकर हत्या कर दी। मोटर साइकिल को अजय यादव चला रहा था तथा बीच में सादिक बैठा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- तालिब पुत्र रहीश अहमद निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात एटा प्रकाश में आए (फरार) अभियुक्त-
- अजय यादव पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी शान्ति नगर थाना कोतवाली नगर एटा
- सादिक पुत्र रसीद अहमद निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात एटा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र नाथ मिश्र
- वरिष्ठ उ०नि० उमेश कुमार
- हे०का० पुष्पेन्द्र सिंह
- का० चित्रपाल चौधरी
- रि०का० विशाल कुमार ।