एटा ब्रेकिंग–
होली मिलन समारोह ठंडी सड़क एटा ग्रीन गार्डन में धूमधाम से मनाया गया

एटा सदर सीट से नव निर्वाचित बीजेपी विधायक विपिन वर्मा डेविड ने समर्थकों के साथ खेली होली।
जीत के जश्न के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर उड़ाया अबीर और गुलाल।
इस अवसर पर नव निर्वाचित विधायक सदर विपिन वर्मा ने कहा कि इस बार की होली ज्यादा खास है
इस अवसर पर विधायक अपने सभी कार्यकर्ताओं से होली मिले और उनको जीत बधाई दी
कार्यकर्ताओ में जीत का जोश है उंन्होने सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं से आपसी प्रेम और शौहर्द से होली मनाने की अपील की
विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि हमारी होली तो 10 मॉर्च से ही शुरू हो गयी थी
हमारे पार्टी पदाधिकारियों ने तो पूर्व में ही ऐलान कर दिया था कि इस बार की होली 10 मॉर्च से ही शुरू हो जाएगी
उंन्होने कहा कि हमारी सरकार ने पांच साल में जो विकास कार्य कराए है उनकी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी