वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर के होली महोत्सव में छाई गुलाल की मस्ती,रिपोर्ट शुभम शर्मा

वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर के होली महोत्सव में छाई गुलाल की मस्ती

अलीगढ़।वार्ष्णेय युवा संगठन, महा परिवार द्वारा आयोजित होली महोत्सव में लठमार होली के साथ फूलों की होली के साथ फाग का महिलाएं युवा और बच्चे आनन्द लेते रहे।इस दौरान गूलर रोड स्थित एक निजी पैलेस पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जहां एक ओर संगठन के चेयरमेन नितिन घुट्टी व संगठन के संस्थापक विष्णु भैया ने वार्ष्णेय वंश कुलप्रवर्तक परम् पूज्य श्री अक्रूर जी महाराज के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया वहीं दूसरी ओर संगठन के अध्यक्ष आकाश दीप वार्ष्णेय एडवोकेट,महामंत्री सुमित गोटेवाल व कोषाध्यक्ष रोहित कुमार पीतल ने राधा कृष्ण के स्वरूपों को गुलाल लगाकर होली महोत्सव को आगे बढ़ाया इसके साथ ही संगठन के उपाध्यक्ष भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार होली की मस्ती में सभी सराबोर रहे।यहां लठमार होली में बरसाने जैसा आनन्द आया जबकि बरसाने की गोपियाँ जब पनघट की ओर बढ़ी तब नन्दगाँव के हुरियारों ने उन्हें रंग से सराबोर कर दिया फिर सभी गोपियों ने सभी नन्दवासी हुरियारों की खबर लट्ठों से ली इस दौरान दर्शक लठमार होली का आनन्द देर रात्रि तक लेते रहे साथ ही मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने राधाकृष्ण के रूप में बृज की होली की शानदार प्रस्तुति दी और वार्ष्णेय युवा संगठन से जुड़ी महिलाओं ने भी होली की एक से एक बढ़कर प्रस्तुतियां दी।इस अवसर पर देर रात्रि तक गीत संगीत की त्रिवेनी में युवाओं के साथ बच्चों ने भी धमाल किया।इस अवसर पर होली महोत्सव में नितिन घुट्टी,विष्णु भैया,अध्यक्ष आकाश दीप वार्ष्णेय,भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक,साकेत वार्ष्णेय,महामंत्री सुमित गोटेवाल,कोषाध्यक्ष रोहित कुमार पीतल,नितिन क्लासिक,संजीव बैभव,अमित नवमान,मनोज लकी स्टार,मनोज छोटू,पराग वार्ष्णेय,गौरव गुप्ता ब्रास,अनिल अन्नू,भास्कर वार्ष्णेय,धनन्जय वार्ष्णेय,सुमित सनी साइंटिफिक,मनोज गुप्ता लकी,संजू जेएमडव्लू,मनीष डबल नाइन,मनीष बिट्टू,संजय गनपत ने सभी आगन्तुक अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर एवं टोपी लगाकर किया।वहीं मोहिनी घुट्टी,रुचि गोटेवाल,ज्योति वार्ष्णेय, दीपिका वार्ष्णेय,शैल गुप्ता,सीमा वैभव,राखी नवमान,तनु गुप्ता,डॉली वार्ष्णेय आदि ने होली गीतों पर अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी।यहां पर होली महोत्सव के शुभ अवसर पर होली की बधाई देते हुए संगठन के चैयरमेन नितिन घुट्टी ने कहा कि पिछले दो वर्षों के कटु अनुभवों,कोरोना के दर्द को भूलकर आज हम सभी दुगुनी खुशियों के साथ परिवार के साथ होली महोत्सव मना रहे हैं।इसके बाद यहां चटपटे लजीज व्यंजनों ने होली कार्यक्रम के आनन्द को दोगुना कर दिया और बच्चों ने भी जमकर गुलाल उड़ाया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks