शराब माफिया व गुंडों द्वारा तनुज दुवे पर कातिलाना हमला से आक्रोश

बुंदेलखंड के बिजावर विधानसभा क्षेत्र के ईशानगर थाना में शराब माफिया व गुंडों द्वारा तनुज दुवे पर कातिलाना हमला से आक्रोश
!!.युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रतिनिधि भुवन विक्रम सिंह (कैशू राजा) जनता जनार्दन के साथ बोले क्षेत्र की सेवा में प्राणों की बाजी लगा दूंगा: जिला कांग्रेस सेवा दल छतरपुर के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने भरी हुंकार बोले आरोपियों करो गिरफ्तार.!!

बुंदेलखंड के बिजावर विधानसभा क्षेत्र के ईशानगर थाना में शराब माफिया व गुंडों द्वारा तनुज दुवे पर कातिलाना हमला से जनता में आक्रोश है, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रतिनिधि कुं. भुवन विक्रम सिंह (कैशू राजा) ने ईशानगर थाना परिषद पहुंचकर घटना की जानकारी ली l वे स्वयं किसानों व गरीबों के दुख दर्द में शामिल होकर जनता के मध्य पहुंचकर जन संघर्ष कर रहे हैं l प्राकृतिक आपदाओं से आहत किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके हजारों समर्थक आज भी जन संघर्ष हो रहा हैं l बिजावर विधानसभा क्षेत्र के ईशानगर में बीती रात पुलिस के समक्ष शराब माफिया व गुंडों द्वारा तनुज दुबे के ऊपर कातिलाना हमला किया गया l अभी तक कार्रवाई नहीं हुई उन्होंने प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की l जिला कांग्रेस सेवा दल छतरपुर के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि यदि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो परिणाम गंभीर होंगे l उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि थाना परिषद में खुलेआम मारपीट की जाती है और पुलिस तमाशबीन बनकर नजारा देखती है, ऐसे पुलिसकर्मियों पर कारवाई की जाए l तनुज दुवे पर कातिलाना हमला किया गया और पुलिस तमाशबीन बनकर नजर देखती रही l जब इसकी जानकारी लोगों को लगी तब हजारों लोग भुवन विक्रम सिंह (कैशू राजा) एवं जिला कांग्रेस सेवादल छतरपुर के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के साथ ईशानगर थाने पहुंचे और युवक तनुज दुवे के ऊपर कातिलाना हमला करने वालों पर कारवाई की जाए, साथ ही थाना परिषद में उन पुलिसकर्मियों पर भी कार्यवाही की जाए जो शराब माफियाओं और गुंडों को साथ दे ते रहे l भुवन विक्रम सिंह छतरपुर में जिला पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा से मिले और ईशानगर थाने में गटित घटना से अवगत कराया l पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने फरियादी तनुज दुवे की एमएलसी करा कर पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks