कबाड़ मार्किट में लगी भीषण आग, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल

लखनऊ – कबाड़ मार्किट में लगी भीषण आग, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल।

पुरनिया चौराहे के पास कबाड़ मंडी में लगी भीषण आग।

आग लगने के दौरान उठ रहे काले धुएं के तेज गुबार।

एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी।

बीकेटी, इंदिरा नगर और चौक इलाके की दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी।

कबाड़ मंडी के दुकानदारों में आग लगने से मची भगदड़।

मड़ियांव इलाके के केशव नगर स्थित कबाड़ मंडी में लगी भीषण आग।।
आग अपडेट – कबाड़ मंडी में खलील नामक व्यक्ति के दुकान में लगी थी आग।

आग ने विकराल रूप धारण कर अपनी चपेट में ली एक दर्जन दुकानें।

एक दर्जन दमकल व स्थानीय पुलिस ने लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

कबाड़ मंडी में आग लगने से 3 सिलेंडर हुए ब्लास्ट, एक युवक मुन्ना आग में झुलसा।

स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

आग पर पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के काबू पाते हुए ली राहत की सांस।

मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित केशव नगर की कबाड़ मंडी में लगी थी भीषण आग।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks