
एटा,। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान मे एक बैठक का आयोजन शान्ती नगर एटा पर किया गया बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की। बैठक में “दी कश्मीर फाइल्स”मूवी को लेकर विचार विमर्श कर आगे की रणनीति बनाई गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री चौहान ने कहां कि दी कश्मीर फाइल्स मूवी को लेकर काफी विरोध हो रहा है इसमें सन् 1990 मे जो अत्याचार हमारे कश्मीरी भाईयो पर हुए उसको दिखाया गया है।इस फिल्म को सभी हिन्दू भाई थिएटर में जाकर अवश्य देखे।
श्री चौहान ने कहां कि विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल एटा केन्द्र सरकार व उ.प्र.सरकार से मांग करता है कि सभी थिएटरों में सुरक्षा के साथ यह मूवी चलवाई जाये तथा सभी राज्यों के थिएटरों में चलवाई जाये,तथा मेरा सभी हिन्दू भाइयों से अनुरोध है कि इस मूवी को जरूर देखें तथा इस मूवी से स्पष्ट होगा कि कश्मीर मे हमारे हिन्दू भाइयों की क्या हालत कर दी गई थी।इस मूवी के माध्यम से हिन्दू समाज को सबक लेना चाहिए तथा अगर हिन्दू समाज नहीं जागा तो आगामी 20साल बाद यही हाल हिन्दू समाज का होगा।इस मूवी का जो विरोध करें उस पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाये।
श्री चौहान ने कहां कि कपिल शर्मा ने इसको अपने शो में चलाने से मना कर दिया है अतः मेरा सभी हिन्दू भाइयों से अनुरोध है कि इनका कार्यक्रम देखना बंद कर दें।
बैठक में, पंकज राठौर, हरीश प्रताप सिंह, आदेश कुमार,निशा चौहान, मीनू गुप्ता,पवन कुमार, सुनील चौहान, अवनींद्र कुलश्रेष्ठ,विजय गुप्ता, रितिक राठौर, शिवांग गुप्ता, उज्जवल पुन्डीर,प्रतीक गुप्ता,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।