न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के लिए किया जागरूक व विभिन्न स्टेक होल्डर के मध्य समन्वय हेतु दिया प्रशिक्षण

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन ने जनपद के अधिकारियों को पोक्सो एक्ट में मा० न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के लिए किया जागरूक व विभिन्न स्टेक होल्डर के मध्य समन्वय हेतु दिया प्रशिक्षण

एटा।आज दिनांक 15.03.2022 समय 10:30 बजे से 1:30 बजे तक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन व अन्य विशेषज्ञों द्वारा पोक्सो एक्ट के संबंध में जनपद के अधिकारियों को माननीय न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के बावत जागरूक करने, उनसे भली-भांति अनुपालन कराने व विभिन्न स्टेक होल्डर के मध्य समन्वय स्थापित करने हेतु टी0ओ0टी0( प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण) प्रदान किया गया, प्रशिक्षण में श्रीमती स्नेह लता अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, श्री कालू सिंह अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्र अधिकारी नगर व श्री सुनील कुमार त्यागी क्षेत्र अधिकारी कार्यालय तथा श्री कृष्ण यादव, श्री संतोष कुमार, श्री प्रदीप भारद्वाज विशेष लोक अभियोजक पोक्सो एक्ट जनपद एटा द्वारा प्रतिभाग किया गया l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks