दीपा चतुर्वेदी द्वारा मंदिरों में की पूजा अर्चना: किसानों एवं गरीबों की सुनी जन समस्याएं जनसेवा की तरह मनाया जन्मदिन

!!.बुंदेली धरा में ईश्वर आराधना अमानगंज तहसील की तहसीलदार कुं. दीपा चतुर्वेदी द्वारा मंदिरों में की पूजा अर्चना: किसानों एवं गरीबों की सुनी जन समस्याएं जनसेवा की तरह मनाया जन्मदिन.!!
बुंदेली धरा को नमन, देश भक्ति व जन सेवा के साथ कार्य करने वाली पन्ना जिले की अमानगंज तहसील की तहसीलदार कुं. दीपा चतुर्वेदी के राजस्व विभाग में सामाजिक कार्यों से प्रशासन गौरवान्वित हुआ है l उन्होंने अपना जन्मदिन जनसेवा दिवस के रूप में मनाया l अमानगंज तहसीलदार कुं. दीपा चतुर्वेदी ने मंदिरों की पूजा व आराधना की और ईश्वर का आशीर्वाद भी लिया l किसानों और गरीबों के मध्य पहुंचकर जन समस्याएं सुनी, उनके द्वारा जन भावना और ईश्वर आराधना का संकल्प भी लिया गया l क्षेत्र में पहुंचकर उन्होंने वृक्षारोपण कर पेड़ पौधे लगाकर लोगों में एकता का संदेश दिया है l अमानगंज तहसीलदार कुं. दीपा चतुर्वेदी अपने सेवा दिवस से जहां जहां उनकी पदस्थापना रही उत्कृष्ट कार्य कर जनता तक पहुंचाया l उनकी कार्यशैली से कोई भी परेशान नहीं हुआ, उधर समय समय पर उन्हें अतुलनीय कार्यों के लिए शासन तथा प्रशासन भी प्रोत्साहित किया जाता रहा है, शासकीय योजनाओं का जनता को लाभ मिल रहा है l राजस्व विभाग के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है l अमानगंज तहसीलदार कुं. दीपा चतुर्वेदी के कार्यों की सराहना भी प्रशासन द्वारा की जा रही है l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks