
रंगभरनी एकादशी पर जमकर उड़ा गुलाल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – रंगभरनी एकादशी के अवसर पर शहर में कई जगह भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अलीगढ़ के जयगंज में 106 वर्ष पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए जमकर रंगभरी एकादशी मनाई गई। एकादशी के दौरान लोगों ने जमकर अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाए। मंदिर श्री द्वारकाधीश महाराज से रंगभरी एकादशी के उपलक्ष में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मंदिर प्रांगण में एक भव्य फूल बंगला सजाया गया। मंदिर प्रांगण के अंदर जमकर टेसू के फूल व गुलाल की होली खेली गई। रंगभरी एकादशी की शुरुआत सुबह दस बजे ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक किया गया। उसके तत्पश्चात उनको सिंहासन पर बिठाकर भक्तों द्वारा जमकर होली खेली गई। इसके बाद दोपहर तीन बजे बजे से मंदिर प्रांगण से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काली मां की झांकी कई मोहल्लों में निकाली गई , जिससे हजारों की संख्या में भक्त जमाकर होली खेली। अंकित वार्ष्णेय ने बताया कि रंगभरी एकदाशी के अवसर पर करीब तीन सौं कुंतल गुलाल की होली खेली गई। शोभा यात्रा की जगह जगह स्वागत हुए शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर गौरांग कुटीर पीपल वाली गली जय गंज सब्जी मंडी से स्कूल नंबर 35 होते हुए थाना सासनी गेट से आगरा रोड वाली बगीची पर जाकर विराजमान हुई। तत्पश्चात उन्हें वहां से लौटकर मंदिर पर आई शोभायात्रा में विनोद वार्ष्णेय दानगढ़ वाले, विष्णु वार्ष्णेय एलआईसी, कन्हैया वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, सौरभ भटनागर, पंडित अवधेश गॉड, कन्हैया वार्ष्णेय डिब्बा, दीपक सर्राफ, रजत यादव, शिवम वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, नितिन गोयल, मिलिंद वार्ष्णेय, दीपांशु सीमेंट, तन्मय वार्ष्णेय, भरत गुप्ता, आदि लोग शामिल हुए।