रोटरी क्लब ऑफ रुद्र ने नारी शक्ति को समर्पित किया रंगों का महापर्व होली

रोटरी क्लब ऑफ रुद्र ने नारी शक्ति को समर्पित किया रंगों का महापर्व होली

अलीगढ़।रोटरी क्लब अलीगढ़ रुद्र द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह व रंगोत्सव इस बार महिलाओं को समर्पित किया गया।इतना ही नहीं इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम भी होली मिलन के साथ रखा गया।आपको बता दें कि ये कार्यक्रम शहर के रामघाट रोड स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष तपेश पंवार ने भगवान गणेश जी को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया।वहीं क्लब के सदस्यों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक प्रशांत शर्मा,लकी शर्मा एवं राजीव शर्मा व उषा शर्मा ने चंदन का तिलक लगाकर एवं पटका पहनाकर किया।इस दौरान क्लब की प्रथम महिला शशि पंवार ने क्लब की सभी महिलाओं को माला एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया साथ ही लकी शुक्ला ने महिला दिवस पर एक शानदार कविता प्रस्तुत की व समाज में महिलाओं की भागीदारी के बारे में बताया।इसके बाद सभी ने जमकर फूलों की होली खेली और नृत्य किया और अंत में क्लब के सचिव अमन गुप्ता और दिव्या अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।होली मिलन के इस कार्यक्रम में यहां क्लब ट्रेनर राजीव शुक्ला,आगामी अध्यक्ष साकेत वार्ष्णेय,प्रीति वार्ष्णेय,कोषाध्यक्ष मुकेश पंवार,राजेश पंवार,गौरव शर्मा,सुनील मित्तल,मनीष पंवार,प्रणव पंवार, विख्यात पंवार और नियति के अलावा तमाम रोटेरियन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks