पुलिस चौकी भदवास का किया गया उद्घाटन


एटा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा थाना पिलुआ के अंतर्गत पुलिस चौकी भदवास का किया गया उद्घाटन।

जनता एवं पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा उदय शंकर सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी सदर राघवेंद्र सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आज दिनांक 14.03.2022 को थाना पिलुआ क्षेत्र की नवनिर्मित भदवास चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा इस दौरान चौकी का निरीक्षण कर चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया कि चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनाया जाए। उन्होंने कहा चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी को त्वरित न्याय मिलना चाहिए, जिससे कि फरियादी को लगे कि थाने पर प्रथम बार में ही उसकी समस्या का निस्तारण शुचिता पूर्ण ढंग से किया गया है। जनता एवं पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने हेतु भी बेहतर प्रयास किए जाएं।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना पिलुआ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks