
एटा–थाना नयागांव पुलिस द्वारा वर्ष 2019 में पकड़ी गई 800 पेटी कीमत करीब 2400000 रूपये की गैर प्रांतीय शराब को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार किया गया नष्ट। घटनाक्रमानुसार दिनांक 19.06.2019 को थाना नया गांव पुलिस द्वारा गैर प्रांत की शराब की 800 पेटियां बरामद की गई थी जिसमें एक अभियुक्त सतनाम पुत्र सरदार सुखदेव निवासी जीव नगर रानिया सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार कर थाना नयागांव एटा पर मुअसं– 62/19 धारा 60/63/72 एक्साइज एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। वर्तमान में उक्त अभियोग माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।आज दिनांक 14.03.2022 को उक्त अभियोग से संबंधित 800 पेटी गैरप्रांतीय देसी शराब को माननीय न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिविजन जेएम कक्ष संख्या 26 के आदेश के अनुपालन में श्री राकेश कुमार तहसीलदार अलीगंज एवं श्री राजकुमार सिंह क्षेत्राधिकारी अलीगंज की देखरेख में जेसीबी से नष्ट कराई गई। शराब की पेटियों की कीमत करीब ₹2400000 है।