
भैंसाबुग्गी में मारी टक्कर, बुग्गी चालक का एक पैर धड़ से अलग,भैंस की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना खैर कोतवाली करसुआ के निकट नसे में धुत्त इको चालक ने भैसा बुग्गी में टक्कर मार दी। जिसमे बुग्गी चालक का एक पैर कटकर हुआ धड़ से अलग। मौके पर हुई भैसा की भी मौत हो गई।गाड़ी को लेकर भागते हुए चालक को पुलिस ने पकड़ कर किया खैर पुलिस के हवाले कर दिया। भैसा बुग्गी चालक के परिवार वालों को जब इस बात की जानकारी हुई, उनका रो-रोकर हुआ बुरा हाल है। उसके तीन छोटे छोटे बच्चों का भी रो-रोकर हुआ बुरा हाल है। खैर कोतवाली पुलिस मोके पहुंची।