लोकतंत्र के महापर्व में जुटे सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया

एटा13,मार्च। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की एक संयुक्त जिला बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे रोड एटा पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की। बैठक में मुख्य वक्ता के रुप में बजरंग दल के प्रांत संयोजक राकेश त्यागी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत संयोजक श्री त्यागी जी ने कहां की समाज में बजरंग दल कि काफी भूमिका है बजरंग दल के कार्यों को विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि बजरंग दल का कार्य है,गौ माता की रक्षा करना, लव जिहाद को रोकना, लैंड लव जिहाद को रोकना, माताओं व बहनों की सुरक्षा करना, मठ मंदिरों की सुरक्षा करना, कांवड़ यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करना, इत्यादि कार्य भी बजरंग दल के कार्यों मे ही आते है।बजरंग दल हिन्दुओ का बल है। अतः प्रत्येक बजरंगी का कार्य है कि वह अपने कार्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
बैठक को सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहां कि लोकतंत्र के महापर्व में जुटे सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने तन मन धन से जुट कर भगवामय कर दिया।
श्री चौहान ने कहां कि अब संगठन के विस्तार को लेकर सव लोग अपने कार्यों में जुटे तथा संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करें। जिससे संगठन और शक्तिशाली बने तथा आगामी रामोत्सव के कार्यक्रम की योजना बनाई गई। इसके साथ साथ सत्संग पर भी चर्चा की गई तथा ज्यादा से ज्यादा सत्संग शुरू किये जाते जिससे कि चरित्रवान एवं सक्रिय कार्यकर्ता संगठन के लिए प्राप्त हो और हिन्दुओ को संगठित करने का कार्य करें।
बैठक में, प्रभात कुलश्रेष्ठ,मीनू गुप्ता,शिवांग गुप्ता, उज्जवल पुन्डीर, पंकज राठौर,सौरभ सोलंकी, सुनील चौहान, रितिक राठौर,विजय गुप्ता, अवनींद्र कुलश्रेष्ठ,पवन कुमार आदि उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks