एमएलसी चुनाव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा

एमएलसी चुनाव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा चुनाव निपटते ही अब अलीगढ़-हाथरस के स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव का शोर शुरू हो गया है। प्रशासनिक अफसर तैयारी में जुट गए हैं। 15 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। अभी तक किसी भी राजनैतिक दल ने इस चुनाव पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। भाजपा से लेकर सपा तक ने किसी दावेदार को सक्रिय नहीं किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम सिटी राकेश पटेल ने बताया कि अलीगढ़-हाथरस समेत एमएलसी चुनाव के लिए 15 से 19 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया होगी। 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 मार्च तक नाम वापसी रहेगी। नौ अप्रैल को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 12 अप्रैल को मतगणना होगी। हाथरस-अलीगढ़ में चुनाव के लिए 28 केंद्र बने हैैं। इसमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, क्षेत्र पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधान मतदान करेंगे। दोनों जिलों में 3533 मतदाता हैं। इनमें अलीगढ़ के 2296 व हाथरस के 1234 हैं। अलीगढ़ में 20 व हाथरस में आठ बूथ बनाए गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks