रामनगरी अयोध्या में आईएमए ने किया डॉ.भरत को सम्मानित

रामनगरी अयोध्या में आईएमए ने किया डॉ.भरत को सम्मानित

अलीगढ़।रामनगरी अयोध्या में आयोजित आईएमए के अधिवेशन में  अलीगढ़ के निवर्तमान सचिव डॉ.भरत कुमार वार्ष्णेय को एक बार फिर से उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान किए गए सर्वोतम कार्यो के लिए यू पी आई एम ए द्वारा सर्वश्रेष्ठ सचिव के खिताब से नवाजा गया।इतना ही नहीं ये अवार्ड उन्हें अयोध्या में 12और 13 मार्च को आयोजित 86वीं वार्षिक आईएमए कॉन्फ्रेंस में दिया गया।उन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सहजानंद सिंह,एच. बी.आई.डायरेक्टर डॉ.शरद अग्रवाल, डॉ.वेद प्रकाश मिश्रा,डॉ.प्रदीप सिंह,डॉ. राजीव गोयल द्वारा दिया गया।वहीं इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष डॉ.विपिन गुप्ता को दूसरे सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के खिताब से नवाजा गया।आपको बता दें कि डॉ.भरत वार्ष्णेय को इससे पहले भी 2019-20 के लिए पटना में नेशनल आईएमए से सर्वश्रेष्ठ सचिव,दिल्ली में  केतन देसाई युवा लीडर अवार्ड,नोएडा में यूपी आईएमए से सर्वश्रेष्ठ सचिव आदि ख़िताबों से नवाजा जा चुका है।खास बात ये है कि इन अवार्ड के मिलने से अलीगढ़ आईएमए के सभी सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई साथ ही सभी सदस्यों ने डॉ.विपिन गुप्ता और डॉ. भरत वार्ष्णेय को बधाइयां दी।इस दौरान यहां डॉ.रवि वानेखर,डॉ.अभय मनी,डॉ.जयंत शर्मा,डॉ दिव्या चौधरी, डॉ.विजय पाल,डॉ.आलोक कुलश्रेष्ठ, डॉ.सुवेक वार्ष्णेय,डॉ.अभिषेक कुमार सिंह और डॉ.अनूप कुमार आदि  मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks