मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में एक आवश्यक बैठक आहूत कर

एटा।जिले में संचालित पंजीक्रत नर्सिंग होम एवं हॉस्पीटल्स के अन्दर गंभीर मरीजों की फर्जी निश्चेतक व सर्जन द्वारा आप्रेशन किये जाने तथा स्वंय संचालको द्वारा अप्रशिक्षित लोगों के जरिए बिना किसी चिकित्सीय डिग्री डिप्लोमा के ओपीडी में आऐ मरीजों के उपचार किऐ जाने की मिली शिकायतों के चलते आज रविवार को सीएमओ डा.उमेश कुमार त्रिपाठी द्वारा सभी पंजीक्रत नर्सिंग होम एवं हॉस्पीटल्स संचालको व चिकित्सकों की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में एक आवश्यक बैठक आहूत कर खुले शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि नियम विरूद्ध यदि कुछ भी होता है तो बख्शा नहीं जाएगा ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.उमेश कुमार त्रिपाठी ने आगे कहा कि सभी संचालकगंण एवं चिकित्सकगंण मानवीय भावना को द्रष्टिगत रखते हुए अपने हॉस्पीटल में आने वाले मरीजों का रजिस्टर्ड चिकित्सक व सर्जन से ही उपचार कराऐं एवं इस बात का विशेष ध्यान रखे कि जहां तक संभव हो, मरीज का बीमारी के बहाने आर्थिक दोहन से बचा जा सके !सीएमओ ने संचालको व रजिस्टर्ड चिकित्सकों को यह भी निर्देश दिए कि वह अपने यहां ओपीडी एवं सर्जरी आदि के अभिलेख भी सुरक्षित रखे!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks