उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने में कोई संशय नहीं

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने में कोई संशय नहीं है।

यह तो तय है कि गोरखपुर शहर से निर्वाचित विधायक योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे उनके साथ में मंत्री पद की शपथ लेने वालों के नाम पर भाजपा संगठन में मंथन जारी है 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार मंत्रिमंडल में जातीय के साथ क्षेत्रीय संतुलन भी साधा जाएगा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही 11 मंत्रियों के चुनाव हारने के कारण काफी संख्या में नए चेहरों को मौका मिलेगा डिप्टी सीएम पर दलित को भी आजमाया जा सकता है।

प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नई दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी रहेंगे भारतीय जनता पार्टी अब उत्तर प्रदेश में अगली सरकार के गठन की तैयारियों में है डिप्टी सीएम का एक पद खाली हो गया है इसके लिए दलित को आगे लाया जाएगा माना जा रहा है कि भाजपा केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर पर दांव खेल सकती है यह तो तय है कि इस बार योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का चेहरा काफी बदला हुआ होगा। मंत्री पद पर करीब डेढ़ दर्जन नए चेहरों को मौका मिलेगा भाजपा अपने सहयोगी दलों अपना दल (एस) तथा निषाद पार्टी के विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह देगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks