
14 मार्च को निकलेगी रंगभरनी एकादशी की भव्य शोभायात्रा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नगर की प्राचीन श्री रंगभरनी एकादशी महोत्सव पर 106वीं भव्य शोभायात्रा जयगंज स्थित मदन मोहन महाराज जी मंदिर से सोमवार को निकाली जाएगी, जिसमें ठाकुर जी की रंगपाशी महंत हरिकांत महाराज नरवर वाले द्वारा की जाएगी। वहीं ठाकुर जी की चौकी पूजन कांग्रेसी नेता प्रतिमा सिंह व शकुंतला भारती करेंगी। सिंहासन पूजन अलीगढ़ सांसद, शहर विधायक मुक्ता राजा, पूर्व विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल परासर, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी द्वारा किया जाएगा।अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने बताया कि महोत्सव में विशेष रूप से वृंदावन से विशेष झांकियां बढ़ाई गई हैं। साथ ही शोभायात्रा में पांच बैंड के अलावा द्वारकाधीश, लक्ष्मीनारायण, रंगेश्वर महादेव के सिंहासन के साथ राधा कृष्ण, शंकर जी, राम परिवार की सुंदर झांकियां इस शोभायात्रा में चलेंगी। मथुरा से आई नफरी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभा यात्रा के स्वागत में जगह जगह लोगों द्वारा गुलाल और फूल बरसाए जाएंगे। इस दौरान महामंत्री डॉ. रजत सक्सेना, संयोजक मनोज यादव, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, मनोज सत्या, सौरभ यादव, गौरव गोदानी, राज सक्सेना, नीतू लाला, अभय शर्मा, अजय शर्मा, उमेश सक्सेना, बालकिशन महेश्वरी, प्रवेश सत्या, आकाश यादव, तुषार माहेश्वरी, सुमित पाठक, विवेक मेम्बो, मोंटी पाठक, आदित्य सक्सेना, जय अग्रवाल, प्रदीप सक्सेना, हर्षित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।