
साइबर सेल टीम ने धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित के रूपये कराए वापस – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना अकराबाद ग्राम खेडानरायन सिंह निवासी अनिल कुमार पुत्र रोशन सिंह ने बताया कि मुझे फोन पर मेरा परिचित बनकर किसी व्यक्ति द्वारा मुझे झासे में लेकर मेरे फोन पे के माध्यम से मेरे अकाउन्ट से 25,605 रुपये की धनराशि काट ली थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा साइबर सेल को अतिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी क्राइम के पर्यवेक्षण में साइबर सेल टीम द्वारा शिकायतकर्ता से घटना के सम्बध में जानकारी प्राप्त कर शीघ्र सम्बधित बैंक/ पेमेन्ट गेटवे/ मर्चेन्ट से सम्पर्क करके फ्रॉड की गयी धनराशि को रूकवाया गया और शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि कुल 24995/- रूपये वापस कराए गए । शिकायतकर्ता की धनराशि उसके खाते में वापस आने पर शिकायतकर्ता द्वारा खुशी जाहिर की । अलीगढ़ पुलिस की इस कार्यवाही से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है ।