
खोलते हुए पानी से झुलस कर मासूम बच्ची की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गौतम बुध नगर क्षेत्र के खाजपुर जेवर निवासी रिंकू की पत्नी आरती 8 दिन पूर्व खैर क्षेत्र के गांव चौधाना अपने मायके आई हुई थी शनिवार की सुबह चूल्हे पर 1 वर्षीय कुमारी लिखा बच्ची को नहाने के लिए भगोना में पानी गर्म कर रही थी मां चूल्हे के पास बैठी थी तभी अचानक बच्ची आ गई और खोलता हुआ पानी बच्ची के ऊपर गिर गया जिससे मासूम गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन बच्ची को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक बच्ची के परिवारीजनो का रो रोकर बुरा हाल है। बच्ची के परिजन बिना पुलिस को बताए ही बच्ची को अपने साथ घर ले गए और बच्ची को दफन कर दिया।