
लघुशंका कर रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना टप्पल क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी नीरज (20 वर्षीय) पुत्र सौदान सिंह अपने चाचा के लड़के मोहन पुत्र रामपाल के साथ बाइक द्वारा शुक्रवार की देर शाम गांव से टप्पल के लिए जा रहा था रास्ते में गेहूं मंडी के पास नीरज और मोहन बाइक सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका कर रहे थे इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने दोनों युवकों को रौंद दिया। घटना देख स्थानीय राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों की पहचान करते हुए उनके परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस दोनों घायलों को लेकर जेवर के कैलाश अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था।