ऐतिहासिक जीत के बाद सदर विधायक डेविड द्वारा सीधे जनता का आभार, बेन्डबाजों की धुन पर झूम रहे भाजपाई

एटा ! सदर विधान सभा सीट से पुन: ऐतिहासिक विजय हासिल करने वाले भाजपा के कद्दावर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के नेत्रत्व में हजारों भाजपाईयों एवं समर्थकों ने आज शनिवार को पथवारी स्थिति मां काली की पूजा अर्चना करने के बाद सीधे तौर पर जनता जनार्दन से चरण वंदना सम्पर्क कर आभार व्यक्त किया ! भाजपा विधायक विपिन वर्मा डेविड का जनसंपर्क अभियान ठन्डी सडक से प्रारम्भ होते हुए मेहता पार्क, बली मुहम्मद चौराहा, सुभाष बाजार ,घन्टाघर, गांधी मार्कट से कचहरी रोड घूमते हुए जीटी रोड स्थिति भाजपा चुनाव कार्यालय पर समाप्त हुआ ! जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक विपिन वर्मा डेविड के बडे भाई शशिकांत वर्मा बबलू सहित वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता एवं सैकडो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे !