एम.वाई.फेक्टर को ध्वस्त कर अलीगंज के पुन: सरताज बने ठा. सत्यपाल सिंह राठौर

एम.वाई.फेक्टर को ध्वस्त कर अलीगंज के पुन: सरताज बने ठा. सत्यपाल सिंह राठौर

कुशल रणनीति के सारथी बने चेयरमैन ब्रजेश गुप्ता एवं ब्लॉक प्रमुख अशोक रत्न शाक्य

अलीगंज ( एटा )
विधान सभा सामान्य निर्वाचन के पश्चात कडी सुरक्षा के मध्य मुख्यालय स्थिति मंडी समिति के अंदर मतगणना के दौरान भाजपा उम्मीदवार ठा. सत्यपाल सिंह राठौर विधायक एवं सपा उम्मीदवार रामेश्वर सिंह यादव पूर्व विधायक के मध्य कभी ऊपर तो कभी नीचे रही कश्मकश परिस्थितियों से समर्थकों में भले ही अजीबो गरीब हालत बनते रहे परन्तु एम.वाई. फेक्टर को पूर्णरूपेण ध्वस्त कर अन्य सभी वर्गो को एकजुट रखने की बनायी गयी कुशल रणनीति के सारथी महायोद्दाओं में प्रमुख रहे उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा राज्यमंत्री रहे वैश्य शिरोमणि स्वर्गीय श्री गेंदालाल गुप्ता के कनिष्ठ पुत्र नगर पालिका परिषद के चेयरमैन ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू एवं भाजपा के शीर्ष कद्दावर नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. अशोक रत्न शाक्य के मस्तिष्क पर पुन: स्वर्णिम ऐतिहासिक विजय की कल्पना का भाव साकार नजर आ रहा था , और अन्तत: जैथरा क्षेत्र में सपा उम्मीदवार रामेश्वर सिंह यादव पूर्व विधायक को मतगणना में कडी टक्कर देने के बाद जैसे ही अलीगंज के ग्रामीण क्षेत्र का प्रारम्भ हुआ तो फिर चहुंओर भगवा रगं ने अपनी दस्तक देकर समूचे क्षेत्र में भगवा परचम लहराकर भाजपा का झंडा बुलंद करते हुऐ माननीय विधायक पद के ताज का ठा. सत्यपाल सिंह राठौर को पुन: सरताज घोषित कर दिया !
भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं सहित उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिहं के कुशल निर्देशन में लडे गऐ विधान सभा के इस चुनाव में यह स्पष्ट रूप से देखने में आया कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की प्रत्येक वर्ग के गरीब परिवारों के लिए क्रियान्वित की गयी योजनाओं ने ग्राउन्ड जीरो पर आम आदमी को सीधा सीधा मोदी योगी के जरिये भाजपा से जोड दिया ! चाहे निशुल्क राशन योजना हो या फिर प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा स्वास्थ्य उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड योजना हो या बहिन ,बेटी ,व्यापारियों व आम आदमी के लिए सुरक्षा योजना हो, इन सभी का व्यापक असर 2022 के विधान सभा सामान्य निर्वाचन में देखने को मिला तथा एक दो वर्ग विशेष के मतदाताओं को छोडकर जाति धर्म से ऊपर उठकर आम आदमी ने मोदी योगी कार्ड खेलते हुए विकास एवं सुरक्षा को तरजीह दी ! यही कारण रहा कि अलीगंज विधान सभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार ठा. सत्यपाल सिंह राठौर विधायक को पुन: शानदार विजय हासिल कराने के लिए जहां भाजपा के क्षेत्रिय क्षत्रपों एवं चुनावी भूमिका में सारथी बनकर जमीन पर उतरने की बनायी गई कुशल रणनीति ने विपक्ष को चारों खाने चित्त करने पर मजबूर किया !रिपोर्ट — गौरव गुप्ता तहसील संवाददाता अलीगंज एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks