सड़क दुर्घटना में छात्र सहित दो की मौत, दो किशोरियां गंभीर – रिपोर्ट शुभम शर्मा

सड़क दुर्घटना में छात्र सहित दो की मौत, दो किशोरियां गंभीर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना गभाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर महरावल के निकट सड़क पार कर रहे राहगीर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर, बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन व बहन की सहेली गंभीर रुप से घायल हो गई। घायलों का जे एन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। बन्नादेवी क्षेत्र के भाई जी नगर निवासी भरत जादौन 17 वर्ष अपनी बहन खुशी के साथ जिरौली डोर स्थित एक स्कूल से परीक्षा देकर खुशी की सहेली प्रेरणा को लेकर घर जा रहा था। जैसे ही तीनों महरावल के निकट पहुंचे कि इसी दौरान सड़क पार कर रहे राहगीर से बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार और राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के उपरांत मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गयी। जहां डॉक्टरों ने छात्र भरत जादौन व राहगीर रामनिवास 40 वर्ष मूलनिवासी अंडला खैर हाल निवासी मैलरोज अलीगढ़ को मृत घोषित कर दिया। खुशी व प्रेरणा का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर रोते बिलखते परिजन भी मेडिकल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks