फार्मेसी राकर्स ने जीता क्रिकेट का फाइनल मुकाबला – रिपोर्ट शुभम शर्मा

फार्मेसी राकर्स ने जीता क्रिकेट का फाइनल मुकाबला – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मंगलायतन विश्वविद्यालय में चल रहे कोलोजियम स्पोर्टस फेस्ट का फाइनल मैच के साथ समापन हुआ। क्रिकेट में 11 टीम व बैडमिंटन में पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।फाइनल मुकाबला कैप कोबरा व फार्मेसी राकर्स के मध्य हुआ। टास जीतकर फार्मेसी राकर्स ने बल्लेबाजी करते हुए प्रतिद्वंदी टीम के सामने 91 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मैदान में उतरी कैप कोबरा के बल्लेबाज 67 रन पर ही ढेर हो गए। रोमांचक मुकाबले में फार्मेसी राकर्स ने 23 रन से जीत दर्ज की। मैन आफ द मैच कुलदीप एवं मैन ऑफ द सीरिज कृष्णवीर रहे। बैडमिंटन पुरुष वर्ग में विधि विभाग के रचित, महिला वर्ग में आईबीएमईआर की माधुरी ने विजयी रही। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को प्रतीक चिन्ह देकर मुख्य अतिथि कुलसचिव समरवीर सिंह ने सम्मानित किया। कुलसचिव ने कहा कि खेल का मजा तब है जब खेल को खेल भावना के साथ बिना किसी द्वेष के साथ खेला जाए। खेल के दौरान अनुशासन व मित्रता की भावना रहनी चाहिए, हार जीत होती रहती है। कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा का मार्ग दर्शन रहा। प्रतियोगिता डा. शिव कुमार के निर्देशन में हुई। निर्णायक श्रीकांत शर्मा, पंकज सारस्वत, कुनाल व रणबहादुर रहे। संचालन नमन ने किया। इस मौके पर संयुक्त रजिस्ट्रार डा. दिनेश शर्मा, तरुण शर्मा, डा. सिद्धार्थ जैन, डा. आरके शर्मा, डा. दीपशिखा सक्सेना, रामगोपाल, आशीष, अनुष्का, विभव गोयल, श्वेता सिंह, मनु का सहयोग रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks