अराजकतत्‍वों ने क्षतिग्रस्‍त की प्रतिमा की गुंबद, लोगो में आक्रोश – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अराजकतत्‍वों ने क्षतिग्रस्‍त की प्रतिमा की गुंबद, लोगो में आक्रोश – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जलाली में प्रसिद्ध वनखंडेश्वर मंदिर में प्रतिमा के ऊपर लगी गुंबद क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में हिंदूवादी इकट्ठा हो गए और मंदिर में ही धरने पर बैठ गए। हंगामे को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। देररात तक पुलिस लोगों को समझाने में लगी थी। इधर, गुंबद कैसे टूटा, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुबह होती ही जलाली में वन खंडेश्वर मंदिर की मूर्ति के ऊपर की गुमठी तोड़ने के विरोध में वनखंडेश्वर मंदिर पर हिंदू वादियों का जमावड़ा लग गया। मंदिर की गुमठी तोड़ने के विरोध में जलाली के बाजार बंद कर दिए गए। जलाली से करीब एक किलोमीटर दूर बड़े बंबा के पास भोलेनाथ का वनखंडेश्वर मंदिर है। यहां स्थापित हनुमान की प्रतिमा के ऊपर बनी गुंबद को शुक्रवार को किसी ने तोड़ दिया। रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ लोग टहलने के लिए निकले तो टूटे गुंबद पर उनकी नजर पड़ी। पास में ही शराब भी मिली है। इस पर धीरे-धीरे सैकड़ों हिंदूवादी लोग इकट्ठा होने लगे। लोगों ने मंदिर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जलाली चौकी से पुलिस मंदिर में पहुंची। कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन, लोग धरने पर बैठे रहे। मांग थी कि आरोपित को तत्काल पकड़ा जाए। जानकारी पर जलाली चेयरमैन रोरन सिंह बघेल भी आ गए। सीओ अतरौली शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks