
चप्पे-चप्पे पर लहराया भगवा, साइकिल हो गई पंक्चर
एटा – बृहस्पतिवार को सुबह मतगणना के कुछ समय बाद रुझान आना शुरू हुए। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती दिखी तो सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया। लोगों ने सुबह से ही – राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी , चप्पा-चप्पा पर लहराया भगवा, साइकिल हो गई पंक्चर जैसी पोस्ट डालना शुरू कर दीं। वहीं किसी ने अखिलेश और योगी की फोटो लगाकर गाना शेयर किया- जाती हूं मैं जल्दी है क्या। ऐसे संदेशों की सोशल मीडिया पर दिन भर भरमार रही। लोगों का सोशल मीडिया पर कहना था कि प्रदेश में भगवा लहरा गया है। साइकिल पंक्चर हो गई है।
प्रदेश से जैसे ही भाजपा के जीतने के रुझान आए, लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना शुरू कर दिया। अलीगंज निवासी प्रमोद ने एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने मोदी को योगी का हाथ पकड़े हुए दिखाया। उन्होंने लिखा जिन्होंने बाकी राजनीतिक पार्टियों को याद दिलाया देश में हिंदू भी रहते हैं। वहीं गौरव ने लिखा एक बार फिर भाजपा सरकार। देवेश कुमार ने लिखा यूपी में बाबा बाकी में काबा। बासू ने लिखा वो कौन सी साइकिल थी जो दर्राटे काट रही थी। वहीं मतगणना के दौरान ही बसंत गुप्ता ने मारहरा के विधायक की फोटो शेयर कर उन्हें अग्रिम जीत की बधाई दी