रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है.
बीजेपी- 203
समाजवादी पार्टी- 101
कांग्रेस- 4
बहुजन समाज पार्टी- 4
अवध में लखीमपुर खीरी की 8 सीटों में से दो पर बीजेपी और एक पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है. रायबरेली की 6 में से एक सीट पर बीजेपी आगे है. कानपुर की 10 सीटों में से चार पर बीजेपी और 6 पर समाजवादी पार्टी आगे है. पश्चिमी यूपी में बीजेपी आगे
पश्चिमी यूपी में मेरठ की 7 में से 5 सीटों पर बीजेपी आगे है. मुजफ्फरनगर की 6 सीटों में से बीजेपी-सपा दो-दो सीटों पर आगे है. रामपुर की पांच सीटों में से एक पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है. बरेली की 9 सीटों में से 6 पर बीजेपी और तीन पर सपा आगे है. लखीमपुर खीरी से बीजेपी आगे
लखीमपुर खीरी से बीजेपी आगे चल रही है. किसान आंदोलन के दौरान हिंसा के बाद ये सीट चर्चा में आई थी. किसान आंदोलन के दौरान यहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर अपनी कार से किसानों को कुचलने का आरोप है. फिलहाल आशीष मिश्रा जमानत पर बाहर हैं, जिसके किसानों के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.