
एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, करीब 15 दिन पूर्व थाना मलावन क्षेत्र में सड़क के किनारे मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त कर हत्या की घटना का सफल अनावरण, प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी संग रची थी पति की हत्या की योजना, दोनों आरोपी गिरफ्तार,
घटना– दिनांक 24.02.2022 की समय करीब 09.00 बजे थाना मलावन पुलिस को सूचना मिली की सैथरी के पास जीटी रोड के किनारे एक शव पड़ा है इस सूचना पर थाना मलावन पुलिस मौके पर पंहुच कर शव को कव्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया एंव शिनाख्त न होने पर अज्ञात शव को मोर्चरी जिला एटा में रखवाकर 72 घण्टे वाद पोस्टमार्टम कराया गया एंव मु0अ0सं0 26/22 धारा 279/304 ए भादवि पंजीकृत कर शिनाख्त के सम्बन्ध में फोटो व पम्पलेट छपवाकर वितरित कराये गये। आज दिनांक 09.03.2022 को राकेश पुत्र महेन्द्र सिंह निवीस फहीम पुर खुर्द थाना खतौली जिला मुजफ्फर नगर ने अपने अन्य परिजनों के साथ थाना मलावन उपस्थित आकर अज्ञात शव के फोटो व कपड़ो को पहचान कर शिनाख्त अपने भाई सोहनवीर उर्फ सोनू पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी फहीम पुर खुर्द थाना खतौली जिला मुजफ्फर नगर के रूप में की तथा अपने भाई की हत्या का आरोप अपनी भाभी मृतक की पत्नी श्रीमती काजल व उसके जान पहचान के व्यक्ति विकास उर्फ बिल्लू पण्डित पुत्र विजेन्द्र उर्फ राजेन्द्र निवासी ग्राम शामली थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद पर लगाते हुये एक किता तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 26/22 में धारा 279/304ए भादवि का लोप करते हुये धारा 302/201/120बी भादवि की बड़ोत्तरी की गयी ।
अनावरण तथा गिरफ्तारी– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सकीट श्री विक्रान्त द्विवेदी के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव कुमार द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु दविश दी गयी गठित टीमों द्वारा दिनांक 09.03.2022 को अभियुक्तगण 1.विकास उर्फ बिल्लू पण्डित पुत्र विजेन्द्र उर्फ राजेन्द्र निवासी ग्राम शामली थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद,2. अभियुक्ता श्रीमती काजल पत्नी सोहनवीर उर्फ सोनू निवासी- फहीम पुर खुर्द थाना खतौली मुजफ्फरनगर को बस स्टैण्ड पिलखुवा जिला हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है,
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता –
- अभियुक्ता श्रीमती काजल पत्नी सोहनवीर उर्फ सोनू निवासी- फहीम पुर खुर्द थाना खतौली जिला-मुजफ्फरनगर
- विकास उर्फ बिल्लू पण्डित पुत्र विजेन्द्र उर्फ राजेन्द्र निवासी ग्राम शामली थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
- उ0नि0 श्री मदन मुरारी द्दिवेदी
- एचसी रनधौर सिंह
- का0 शशिवेन्द्र
- म0आ0531 बबिता यादव