पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद पुलिस अलर्ट – रिपोर्ट शुभम शर्मा

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद पुलिस अलर्ट – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद मतगणना को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। मतगणना स्थल पर पुलिस ने निगरानी भी कड़ी कर दी है। गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं अधिकारी भी पल-पल की नजर रख रहे हैं। दस फरवरी को जिले में मतदान हुआ था। इसके लिए 10 मार्च को धनीपुर मंडी में मतगणना होगी। यहीं स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई हैं। हालांकि यहां पहले से ही त्रिस्तरीय सुरक्षा लगाई गई है। यहां एक कंपनी सीएपीएफ तैनात है। छह वाच टावर लगाए गए हैं। यहां सिपाही तैनात किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में निगरानी के लिए 77 कैमरे लगाए गए हैं। पेट्रोलिंग भी की जा रही है।एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि धनीपुर मंडी स्थित मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। फोर्स को अतिरिक्त अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील प्वाइंट्स पर ड्यूटी बढ़ाई गई हैं, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न आए।अलीगढ़ के एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद उत्तम ने धनीपुर मंडी पहुंचकर मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम मेें रखी गई ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी में लगे फोर्स को ब्रीफ करते हुए सतर्क रहने को कहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks