सात कबड्डी खिलाड़ी निलंबित, होगा डोप टेस्ट – रिपोर्ट शुभम शर्मा

सात कबड्डी खिलाड़ी निलंबित, होगा डोप टेस्ट – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मंडल में पहली बार कराई गई प्रो-कबड्डी लीग का आयोजन तो सफल रहा मगर कुछ खिलाड़ी आगे बढ़ने की राह में असफल हो गए। ये असफलता उन्होंने खुद गले लगाई है। खेल में अनियमितता बरतने पर सात खिलाड़ियों को भविष्य में होने वाली लीग से निलंबित कर दिया गया है। ये खिलाड़ी सर्राफा ईगल्स टीम के हैं। मंडलीय ओलिंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ये फैसला किया है।अलीगढ़ प्रो-कबड्डी लीग का आयोजन खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने के लिए किया गया। इसके जरिए बेहतरीन खिलाड़ियों की तलाश कर प्रदेशस्तर की टीम का चयन किया जाना था। मगर आयोजन के दूसरे दिन सर्राफा ईगल्स टीम का अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम के साथ मैच था। इसमें सर्राफा ईगल्स की 10 खिलाड़ियों की टीम में सात खिलाड़ी खेलने नहीं अाए।जबकि तीन खिलाड़ी मौजूद थे। इस अनियमितता पर मंडलीय ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सर्राफ ने कड़ा कदम उठाते हुए सातों खिलाड़ियों को अगली लीग से निलंबित करने का फैसला किया है। सर्राफा ईगल्स के खिलाड़ियों के न आने के पीछे सेटिंग की जानकारी भी प्रायोजकों को हुई है। पता ये चला है कि सर्राफा ईगल्स के सात खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम के प्रायोजक के साथ सेटिंग कर ली। मैच जीतने पर सर्राफा ईगल्स टीम को फायदा नहीं था क्योंकि वे पहले से पिछड़े हुए थे, मगर प्रतिद्वंद्वी टीम का गणित एक हार से गड़बड़ा जाता। इसलिए सर्राफा ईगल्स के सात खिलाड़ी साजिशन मैच के दौरान खेलने नहीं आए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks