स्‍ट्रांग रूम क़ी सपाई रातदिन कर रहे पहरेदारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

स्‍ट्रांग रूम क़ी सपाई रातदिन कर रहे पहरेदारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – धनीपुर मंडी स्थित मतगणना स्थल पर सपा कार्यकर्ता दिन-रात ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं। तीन शिफ्टों में कार्यकर्ताओं को ईवीएम पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। उधर, मतगणना के लिए बनाए गए एजेंट प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। मतगणना स्थल पर कौन-कौन मौजूद रहेगा, इसकी सूची फाइनल हो गई है।सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव का दावा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने बताया कि ईवीएम की निगरानी के लिए कार्यकर्ताओं की निगरानी समिति बनाई गई है। समिति के सदस्य शिफ्टवार वहां रहते है। 10 मार्च को होने वाली मतगणना में प्रत्याशियों द्वारा बनाए गए एजेंटों को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण में बताया गया कि किस प्रकार से आनलाइन मतों, बैलट पेपर, ईवीएम की गिनती होनी है, इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।जिलाध्यक्ष ने बताया कि निगरानी समिति के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण मुस्तैदी और निष्ठा के साथ कर रहे है। रात के समय भी सदस्य वहां मौजूद रहते हैं। वरिष्ठ नेताओं द्वारा भी समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। प्रशासन से मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा की मांग की गई है। पार्टी हाईकमान को भी पल-पल की गतिविधियों से अवगत कराया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks