शादी के बाद दुल्‍हन विदा होकर ससुराल भी नहीं पहुंची कि बदमाशों ने लूट लिया – रिपोर्ट शुभम शर्मा

शादी के बाद दुल्‍हन विदा होकर ससुराल भी नहीं पहुंची कि बदमाशों ने लूट लिया – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मडराक थाना क्षेत्र के गांव नगला मंदिर से मंगलवार को घर से विदा हुए दुल्हा व दुल्हन से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हाईवे पुल पर पहुंचते ही कार को रूकवा लिया और दूल्हा की सोने की चेन व दुल्हन का हार दिनदहाड़े लूट लिया। स्थानीय लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया व दो बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मडराक थाना क्षेत्र के गांव मईनाथ निवासी पंकज पुत्र ओमवीर की शादी मडराक इलाके के गांव नगला मंदिर निवासी स्वर्गीय गबरू सिंह की पुत्री बसु के साथ थी। सोमवार शाम को पंकज की बारात नगला मंदिर गई थी। पंकज के मुताबिक मंगलवार को वह दुल्हन बसु को विदा करवाकर कार द्वारा जा रहा था कि करीब पौने 11 बजे के समय जैसे ही कार हाईवे पुल पर पहुंची तभी दो बाइक पर सवार चार युवकों ने कार का पीछा करते हुए रूकवा लिया और मारपीट करते हुए दुल्हन के गले का हार व दूल्हे के गले की सोने की चेन लूट लिया। स्थानीय लोगों ने अंकूर पुत्र लाखन सिंह, कपिल पुत्र ख्यालीराम निवासीगण नगला मंदिर समेत दो बदमाशों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दो बदमाश दिलीप पुत्र अशोक व लवकुश पुत्र रोशनलाल निवासीगण नगला मंदिर भागने में सफल रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks