
भट्टे पर मजदूरी कर रहे लोगों के साथ मारपीट, 4 लोग घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव जीवनपुर पर भट्टे पर काम करने वाली लेबर से मुनीम द्वारा अपने साथियों को बुलाकर महिला सहित 4 लोगों से अभद्रता और मारपीट की। जिससे सभी लोग घायल हो गए। घायलों को होश आने के बाद घायलों ने कोतवाली इगलास पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास इलाज के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार गोरई चौकी क्षेत्र में गांव जीवनपुर पर कृष्णवीर का ईट का भट्टा है, जिस पर गांव टमोटिया के हरि दर्शन और भूरा मुनीम का कार्य करते हैं। गांव टॉडा का वास के ओमप्रकाश पुत्र गोपीराम, बलवीर पुत्र मंगलसेन ओमवती पत्नी गोपी राम और प्रीति पत्नी जयप्रकाश ईंट पाथने का कार्य करते हैं। भट्टे पर ही रहते है। वही रात को वह भट्टे पर ही सो जाते हैं। कि देर रात नशे की हालत में हरिदर्शन और भूरा द्वारा महिलाओं से अभद्रता कर दी अपने दर्जनों लोगों को बुलाकर महिला सहित 4 लोगों को पिटवाया गया। जिससे महिला सहित चार लोग बेहोश हो गए। होश आने पर उनके द्वारा शिकायत पुलिस से की गई, तो पुलिस द्वारा चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेडिकल के लिए भेजा है। कि अब देखना होगा कि कोतवाली पुलिस मारपीट करने बाले दबंग लोगों के खिलाफ कब तक कार्रवाई कर पाती है।इंस्पेक्टर इगलास रिपुदमन सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है महिलाओं को मेडिकल हेतु हॉस्पिटल भेजा है तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।