
सात घंटे में हो जाएगा हार-जीत का फैसला – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। सुबह सात घंटे से मतगणना की शुरुआत होगी। दोपहर एक बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगा। सात घंटे में दोपहर दो बजे तक हार जीत का निर्णय भी सामने आ जाएगा।ईवीएम से वोटों की गिनती के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल लग गई हैं। पोस्टल बैलेट के लिए अलग से टेबल लगाई जा रही हैं। डाक मत पत्रों को स्कैन किया जाएगा। अतरौली में सबसे अधिक राउंड में मतगणना पूरी होगी। वहीं, शहर में सबसे कम राउंड में वोटों की गिनती होगी।जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3134 बूथ हैं। 10 फरवरी को इन सभी बूथों पर मतदान संपन्न हो चुका हैं। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर इस बार कुल 27.65 लाख मतदाताओं में से 17.19 लाख ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। इनमें 9.21 लाख पुरुष, 7.97 लाख महिला व 16 अन्य मतदाताओं ने वोट डाले। यह कुल मतदाताओं का 62.17 फीसद था। मतदान के बाद सभी 60 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। विधानसभा वार धनीपुर मंडी में बने स्ट्रांग रूम में यह ईवीएम रखीं हुई हैं। अब विधानसभा वार मतगणना के लिए अलग हाल बनाए जा रहे हैं। कुल पंडाल बलन रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल लगेंगी। इस हिसाब से 98 टेबल लगेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक एआरओ की टेबल होगी। एक राउंड में सातों विधानसभाओं के 98 बूथों के वाेटों की गिनती होगी।