मेडिकल कालेज ने पांच सौ लोगो को दी रौशनी

एटा – वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के नेत्र विभाग में आंखों की रोशनी लौटाने को मोतिया बिन्द के ऑपेरशन हो रहे हैं।
अप्रैल 2021 से अब तक लगभग 550 बुजुर्गों की आंखों में हुए मोतिया बिन्द का ऑपरेशन कर रोशनी लौटाने का कार्य किया है। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 36 मोतियाबिंद के मरीजों का आपरेशन होने के बाद विदाई दी गई।