
दुष्कर्म के बाद 9 वर्षीय बच्ची की ईंट से कुचलकर हत्या,आरोपी गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कोतवाली इगलास कस्बे के एक मोहल्ले में 9 वर्षीय बच्ची का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद आसपास इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया कस्बे की रहने वाले एक परिवार की 9 वर्ष की बच्ची जो शाम 6:00 बजे के बाद घर नहीं लौटी तो परिजनों के द्वारा उसकी खोजबीन शुरू कर दी बच्ची का शव हाथरस रोड पर स्थित बगीची के पास पड़ा मिलने से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है वही मृतिका की बहन का कहना है उसे पड़ोस का ही युवक चीज दिलाने के बहाने ले गया था मृतका की मां के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया उसकी बच्ची की गलत काम करने के बाद हत्या की गई ही, और आरोपी शव के पास ही मडराता हुआ मिला है। युवक बच्ची का रिश्ते का मुंह बोला मामा है पुलिस ने आरोपी युवक मनोज को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना से बच्ची के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।