आगरा में STF ने पकड़ी एक करोड़ की चरस ,रिपोर्ट अनुराग

आगरा में STF ने पकड़ी एक करोड़ की चरस, नेपाल से रोडवेज बस में रखकर कर रहे थे तस्करी, आगरा दिल्ली हाइवे पर चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्त पकड़े

आगरा के थाना छत्ता अंतर्गत आगरा दिल्ली हाइवे पर रोडवेज बस में रखकर चरस की तस्करी कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में थाना छत्ता में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में एसएसपी आगरा दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। बरामद चरस की बाजार कीमत लगभग एक करोड़ बतायी जा रही है। आरोपियों ने बताया है की वो नेपाल से चरस लाकर पश्चिमी यूपीमें सप्लाई करते थे।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ कानपुर इकाई को सूचना मिली थी की कुछ लोग रोडवेज बस में चरस की तस्करी करके आगरा ला रहे हैं। इस मामले में एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आगरा दिल्ली हाइवे एनएच 2 के वाटरवर्क्स चौराहे पर बैरीकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 18 किलो चरस बरामद की गई है। पकड़ा गया एक युवक फिरोजाबाद निवासी इंतजार और दो बिहार के युवक कृष्णा और आदित्य बताए जा रहे हैं। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ रुपए कीमत बताई जा रही है।

थाना पुलिस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। थाना प्रभारी शेर सिंह के अनुसार मामले में एसएसपी सुधीर कुमार प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks