
#Etah…
एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा ने मनाया होली मेला
◾️अतिथि निवास रेलवे रोड एटा पर ” एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा ” की महिला प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी के तत्वाधान में होली मेला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का अति सुन्दर एवं सफल आयोजन किया गया
◾️आयोजित कार्यक्रम में एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के सम्मानित पदाधिकारिओं एवं व्यापारी सदस्यों के साथ साथ उनके परिवार की महिलाओं बच्चों आदि ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया
◾️होली मेला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम के अंतर्गत टेलेंट शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें १ वर्ष से लेकर १८ वर्ष तक के प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा भाग लिया गया
◾️समस्त प्रतिभागी बच्चों द्वारा नृत्य , गायन आदि कलाओं का सफल प्रदर्शन किया गया
◾️बच्चों के आकर्षणपूर्ण सुंदर एवं सफल प्रदर्शन को वहां उपस्थित लोगों द्वारा खूब सराहा गया
◾️टेलेंट शो के साथ साथ होली मेला कार्यक्रम में हाथ से बने हुए वस्त्र , ज्वैलरी , हैंडलूम , रेडिमेड वस्त्र तथा गुजिया , आइसक्रीम ,चाट आदि के प्रदर्शनी स्टाल भी लगाए गए
????कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी लोगों ने प्रदर्शनी स्टाल आदि के माध्यम से आवश्यक सामग्री आदि की खरीददारी भी की
◾️एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा की जिला महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी के तत्वाधान में आयोजित आज का होली मेला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम पूर्ण सफल रहा , कार्यक्रम में व्यापारी पुरुषों के साथ साथ महिलाओं एवम बच्चों आदि की भी काफी संख्या में सहभागिता रही
◾️एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं द्वारा महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का पूर्ण सहयोग किया गया , सभी के मेहनत पूर्ण संयोजन से आज एक अति सुंदर सफल कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ
◾️आज के होली मेला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम मे श्रीमती चीना अग्रवाल ( जिला अध्यक्ष ), श्रीमती रतिका शर्मा ( जिला महामंत्री ),श्रीमती नीलम गुप्ता (जिला चेयरमैन ) ,श्रीमती संगीता गुप्ता (जिला कोषाध्यक्ष ) ,श्रीमती अंजली गहलोत (जिला संयुक्त महामंत्री ) एवं समस्त महिला प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी के साथ एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के जिला एवं प्रत्येक नगर के समस्त सम्मानित पदाधिकारिओं एवं व्यापारी सदस्य उपस्थित रहे