रेहान अहमद एएमयू कोर्ट मेंबर प्रत्याशी घोषित – रिपोर्ट शुभम शर्मा

रेहान अहमद एएमयू कोर्ट मेंबर प्रत्याशी घोषित – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एएमयू पेड़ कमिटी की मासिक मीटिंग में एएमयू एम्प्लॉयीज से जुड़े विभिन मुद्दों पर चर्चा हुई। मीटिंग में एएमयू कोर्ट मेंबर के आगामी चुनावों में रेहान अहमद को एएमयू कोर्ट मेंबर का प्रत्याशी बनाया गया। सेक्रेटरी नज़र हैदर ने कहा कि रेहान अहमद एक बेहद हमदर्द, ईमानदार, और जुझारू व्यक्ति है पूर्व में भी एएमयू एम्प्लाइज के हक़ के लिए लम्बी लड़ाइयां लड़ी है और दिल्ली तक एएमयू एम्प्लाइज के हक़ की आवाज़ बुलंद की है। तारीक़ खान ने कहा की पूर्व में जिस तरहा रेहान अहमद ने टेक्निकल स्टाफ अस्सोसीएशन के जनरल सेक्रेटरी के पद पर रहते हुए टेक्निकल स्टाफ की बेहतरी के लिए जो काम किये वो एक नज़ीर है। एएमयू कोर्ट के पांच मेंबर्स में रेहान अहमद का होना एएमयू एम्प्लाइज के हक़ में बेहद फायदेमंद साबित होगा। मीटिंग में, रेहान अहमद, रईस बेग, मो.इमरान खान, तारीक़ खान, मो.रेहान, सईद अकमल, डीके जावेद, क़ाज़ी फहीम अख्तर, नज़र हैदर, अब्दुल हामिद, रागिब अली, आरिफ अली, हाजी साबिर, सय्यद मो. शोएब आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks