यूक्रीन की ओर से नाटो से अपील की गई थी,युक्रीन को नो फ्लाई जोन घोषित किया जाए

यूक्रीन की ओर से नाटो से अपील की गई थी,युक्रीन को नो फ्लाई जोन घोषित किया जाए
यूक्रेन की ओर से नाटो से अपील की गई थी कि, वे यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करे, जिससे रूसी हमलों से बचा जा सके। हालांकि, परमाणु शक्ति सम्पन्न रूस से सीधे टकराने से बचने के लिए नाटो ने यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करने से इंकार कर दिया है।
वोलोदिमिर जेलेंस्की-व्लादिमिर पुतिन
वोलोदिमिर जेलेंस्की-व्लादिमिर पुतिन – फोटो : Social media

विस्तार
यूरोप के सबसे बड़े जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस के कब्जे के बाद दुनिया में खलबली मची हुई है। सभी देश इसे एक बड़ा परमाणु खतरा मान रहे हैं। ऐसे में परमाणु शक्ति सम्पन्न रूस से सीधे टकराने से बचने के लिए नाटो ने यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करने से इंकार कर दिया है। नाटो का मानना है कि, यह कदम रूस को और भड़का सकता है और इसमें कई देश कूद सकते हैं, जिससे पूरे यूरोप में युद्ध शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नाटो के इस कदम पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भड़क गए हैं। जेलेंस्की का कहना है कि नाटो ने इस कदम से रूस को ग्रीन सिग्नल दे दिया है, जिससे वह यूक्रेन के शहरों और गांवों में बमबारी जारी रखेगा। दरअसल, यूक्रेन की ओर से नाटो से अपील की गई थी कि, वे यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करे, जिससे रूसी हमलों से बचा जा सके। अमेरिकी विदेश मंत्री का भी कहना है कि यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करने का मतलब है कि वहां पर रूसी हवाई जहाजों की घुसपैठ रोकने के लिए नाटो को अपने विमान भेजने पड़ेंगे, इससे पूरे यूरोप में युद्ध छिड़ जाएगा।
Sponsored Links
क्या आपकी उम्र 30-60 साल के बीच है? ₹1 करोड़ का टर्म इन्शुरन्स ₹1,890 प्रति माह. अभी संपर्क करे!
Term Life Insurance
by Taboola

10वें दिन में पहुंची जंग
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग दसवें दिन में पहुंच चुकी है। इस बीच रूस यूक्रेन के बहुत से हिस्से पर अपना कब्जा जमा चुका है। यहां तक कि, शुक्रवार को उसने जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। यूरोप के इस सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से यूक्रेन का करीब 25 से 30 प्रतिशत ऊर्जा का उत्पादन होता था। रूस के इस कदम पर जेलेंस्की का कहना है कि न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा यूक्रेन के इतिहास, उसके विकास को रोक सकते हैं।

पेंटागन की चेतावनी- बढ़ेगा परमाणु संघर्ष
न्यूक्लियर प्लांट पर रूस के कब्जे के बाद पेंटागन की ओर से चेतावनी जारी की गई है। पेंटागन ने आशंका जताई है कि, इससे परमाणु संघर्ष बढ़ने का खतरा है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना है कि वह रूस के राष्ट्रपति जो बाइडन को रोकने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं और उस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध भी लगा रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks