कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत-जंगल घोरठ, के कोटेदार श्रीमती यशोदा
देवी है जब कि कोटा इनके पुत्र पप्पू द्वारा वितरण किया जाता है, बताते चले कि यह कोटेदार मनबढ़,दबंग व किस्म का व्यक्ति है,जिसकी चर्चा जनमानस मै काफी जोरों पर है,सूत्रों कि माने तो ये दबंग कोटेदार कार्डधारकों से अंगूठा लगवा लेता है,और उनका राशन भी डकार लेता है,जबकि कोविद-19 कोरोना वायरस महामारी के चलते प्रदेश में लॉकडॉउन चल रहा है, ये मजदूर किस्म के कार्डधारक मजदूरी करने भी नही जा पा रहे है,और कोटेदार के द्वारा राशन भी नही दिया गया, जिससे कार्डधारको का परिवार भुखमरी की ओर अग्रसर है, जबकि सरकार द्वारा यह व्यवस्था की गई है कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह कार्डधारक हो या नॉन कार्डधारक हो उसको राशन मिलना चाहिए । सरकार के आदेशों का उल्लंघन कर खुद राशन डकार जा रहा है , राशन न मिलने की वजह से कुछ ग्रामीण
व कार्डधारक मदन,मुकेश,हरिकिशुन,
रामचन्द,बाबुनन्द, जलालुद्दीन, व अजय इत्यादि ग्रामीणों ने कोटे की जाँच कर कोटा निरस्त की मांग करते हुए कोटेदार के खिलाफ आरोप लगाया गया है कि अगर भुखमरी से हमारे घर के किसी भी व्यक्ति की मौत होती है, तो इसके जिम्मेदार-कोटेदार,पुर्ति निरिक्षक व जिला पूर्ती अधिकारी होगें। अब देखना यह है, उक्त कोटेदार यशोदा देवी व कोटा वितरण कर्ता उनका पुत्र पप्पू ग्रामपंचायत-जंगल घोरठ, ब्लॉक-दुदही, तहसील-तहकुहीराज, जनपद-कुशीनगर(उ0 प्र0) के विरुद्ध उच्चाधिकारी नकेल कसते है या नही?