यूक्रेन में फंसे भारतीयों की जान दांव पर,सरकार अपना रही ढुलमुल रवैया————— राजू आर्य

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की जान दांव पर,सरकार अपना रही ढुलमुल रवैया————— राजू आर्य


● बेहद दुख:द है यूक्रेन में भारतीय छात्र की मृत्य।

● भारतीय वायुसेना को कमान सौंपने में किया विलंब।

● घरेलू राजनीति को नही अपितु भारतीयों की जान को वरीयता दे केंद्रीय नेतृत्व।

एटा/लखनऊ- गत छः दिनों से रूस- यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध में दोनों देशों को जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है, अब तक सैकड़ों सैनिकों की जान जा चुकी है। इसी बीच बीते दिन मंगलवार को यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत की खबर की पुष्टि की गई है, जो कि बहुत ही दुःखद है। पुष्टि में बताया गया कि भारतीय छात्र मूलतः कर्नाटक राज्य का नागरिक था। युवा सपा नेता एवं भारतीय किसान विकास मंच उ.प्र.,उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रभारी रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने भारतीय छात्र की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश की केंद्र सरकार की ढील और सुस्त रवैये के कारण ही एक भारतीय छात्र की मृत्यु हुई है एवं हजारों भारतीय अभी भी यूक्रेन में अपने जीवन एवं मृत्यु के बीच की कड़ी में फंसे हुए हैं। आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार को करीब 10-15 दिन ही पूर्व नियोजित ढंग से यूक्रेन से भारतीयों की निकासी के पुख्ता इंतजाम कर लेने चाहिए थे जब यूक्रेन-रूस के बीच का तनाव युद्ध का संकेत दे चुका था। लेकिन हजारों भारतीयों की जान से बढ़कर केंद्र सरकार का वरिष्ठ नेतृत्व देश में हो रहे विधानसभा चुनावों में बयानबाजी, विपक्ष पर कटाक्ष, एवं चुनाव प्रचार को अधिक महत्व देता दिखाई पड़ रहा है। आर्य ने कहा कि यह समय है यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से निकालकर सुरक्षित भारत लेकर आने का न कि घरेलू राजनीतिक चुनाव की रणनीतियों को तरजीह देने का।

गौरतलब है की मंगलवार शाम को यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने की कमान भारतीय वायु सेना को सौंपी गई है, यही फैसला कुछ दिन पूर्व लिया गया होता तो संभवतः सभी भारतीय अपने देश सुरक्षित लाये जा चुके होते। आर्य ने कहा कि वे आशा करते हैं कि केंद्र सरकार का वरिष्ठ नेतृत्व अविलंब यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित अपने देश लाने की योजना को अंजाम तक पहुंचाने तक बाकी सभी राजनीतिक कार्यों से अधिक भारतीयों के जीवन को अधिक वरीयता देगा। साथ ही आर्य ने कहा कि भारतीय वायु सेना की सशक्तता एवं काबिलियत पर सम्पूर्ण देश का विश्वास स्थापित है, भारतीय वायु सेना इस कार्य में अवश्य सफल होगी एवं सभी भारतीय जल्द से जल्द अपने परिवारों के साथ अपने देश में सुरक्षित होंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks